ऋषिकेश खूबसूरत पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बसी एक पीसफ़ुल सिटी है जो आपको स्प्रिचुअलिटी के और भी करीब ले जायेगा। मेस्मराइज़िंग गंगा घाट पर घंटों बिताने में जो सुकून मिलता है वो आपको कहीं और मिल ही नहीं सकता! ऋषिकेश प्योरिटी और थ्रिल का एक पर्फेक्ट फ्यूज़न है। जितना इसे होली गंगा और स्प्रिचुएलिटी के लिए जाना जाता है उतना ही इसे एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है !!
तो अगर आप ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मेरी इस एक्टिविटीज की लिस्ट को चेक आउट कर सकते हैं।
1. रिवर राफ्टिंग
ऋषिकेश हिमालयन रेंज से काफी क्लोज हैं इसलिए यहाँ गंगा नदी का फ्लो इसे राफ्टिंग के लिए एक आइडियल प्लेस बनाता है। इसलिए अगर आप एक बेस्ट रिवर राफ्टिंग का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश जरूर जाएँ !!
2. कैम्पिंग
ऋषिकेश में रात में करने के लिए कई चीजें हैं और उनमें से सबसे बेस्ट चीज है ब्रह्मपुरी में कैंपिंग। अगर आप ऋषिकेश में लक्सुरियस विला में रहने के बजाय नदी किनारे कैंपिंग करना चाहते हैं तो, ऋषिकेश से कुछ मिनट की ड्राइव पर, ब्रह्मपुरी सबसे अच्छे प्लेसेज़ में से एक है। हिमालय की गोद में गंगा के बहने की कलकल करती आवाज, बॉनफायर, और ताजी हवा में जागने का एक्सपीरियंस आप यहाँ कर सकते हैं।
3. बंजी जंपिंग
ऋषिकेश में इंडिया की हाईएस्ट बंजी जंप है, जिसकी डेप्थ 84 मीटर है। बंजी जंप के लिए बेसिक लेवल की फिटनेस की जरुरत होती है। प्रग्नेंट लेडीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को बंजी जंपिंग अवॉयड करने सलाह दी जाती है।
4. जायंट स्विंग
जायंट स्विंग बंजी जंपिंग जैसी ही एक्टिविटी है जिसे ज्यादातर सेम प्लेटफॉर्म पर ही कंडक्ट किया जाता है। बंजी जंपिंग और स्विंग के बीच मैन डिफरेंस ये है कि बंजी जंपिंग में फ्री फॉल के बजाय, रस्सियों और हार्नेस को एक फिक्स्ड पॉइंट के साथ कनेक्ट किया जाता है और एक बार जब आप जम्प करते हैं, तो स्विंग का मोशन एक पेंडुलम की तरह होता है। जनरल फिटनेस वाले लोग इस एक्टिविटी को कर सकते हैं।
5. फ्लाइंग फॉक्स
फ्लाइंग फॉक्स एक्टिविटी जिप लाइनिंग से काफी सिमिलर है। इस एक्टिविटी में एक हॉरिजॉन्टल ड्रॉप के साथ दो अटैच्ड पॉइंट्स से स्लाइड किया जाता है। पूरी प्रोसेस एक उड़ने वाली लोमड़ी की तरह लगती है इसलिए इस एक्टिविटी को फ्लाइंग फॉक्स कहा जाता है।
6. हॉट एयर बैलूनिंग
ऋषिकेश की सबसे आसान स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में से एक, हॉट एयर बैलूनिंग हर मायने में मैजिकल एक्सपीरियंस है, चाहे वह ऊपर की ठंडी हवा हो या फिर इन्क्रेडिबल सिटी व्यू !! ऋषिकेश में फैमिली के साथ हॉट एयर बैलूनिंग सबसे अच्छे टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है, क्योंकि इसके लिए कोई स्पेसिफिक ऐज या फिटनेस की जरुरत भी नहीं होती है।
7. त्रिवेणी घाट की गंगा आरती
गंगा नदी को इंडिया की सबसे प्योर और होली रिवर्स में से एक माना जाता है। त्रिवेणी घाट पर की जाने वाली गंगा आरती, नदी के प्रति ऋषिकेश के लोगों की भक्ति का प्रमाण है। हर शाम 6 बजे पूरा एरिया आरती से जगमगाता है और यह वास्तव में एक मैजिकल मोमेंट होता है। सनसेट के बाद, पवित्र नदी में पत्तों की नावों में कई दीये (दीपक) जलाये जाते हैं। ऋषिकेश में गंगा आरती को देखकर एक्चुअल में स्प्रिचुएलिटी फील हो सकती है।
8. बीटल्स आश्रम
बीटल्स का ऋषिकेश के साथ एक गहरा इतिहास रहा है। ऋषिकेश में एक खास तरह की अपील थी जिसने बीटल्स को इस खूबसूरत शहर में ट्रिप्स करने के लिए इंस्पायर किया। उनके कई सॉन्ग्स फॉर्म्युलेट और क्रिएट किये गए थे। आश्रम अब छोड़ दिया गया है लेकिन यहाँ अभी भी बहुत सारो पेंटिंग्स और मेमोयर्स मौजूद हैं जो इंडिया में बीटल्स गुज़ारे हुए टाइम और महर्षि महेश योगी के साथ उनके इंटरेक्शन पर रोशनी डालती है। अगर आप बीटल्स के फैन हैं तो आपको एक बार इस आश्रम को जरूर विजिट करना चाहिए।
9. परमार्थ निकेतन आश्रम
कुछ आखिरी बचे आश्रमों में से एकपरमार्थ निकेतन आश्रम, जो अभी भी बच्चों को वैदिक एजुकेशन ऑफर करता है। ऋषिकेश की ट्रिप के दौरान हर विजिटर को इस प्लेस पर जरूर जाना चाहिए। एक ऐसा प्लेस है जहां हर विजिटर को पर जाना चाहिए। कुछ प्लेसेज़ ऐसे होते हैं जहाँ जाने का रीज़न हमेशा एंटरटेनमेंट नहीं होता, ये आश्रम भी उन्ही कुछ प्लेसेज़ में से एक है। यहाँ देखने के लिए सबसे अट्रेक्टिंग चीज़ है सुबह और शाम को की जाने वाली आरती जिसे बच्चे परफॉर्म करते हैं।
10.त्रयम्बकेश्वर मंदिर
यह एक 13-मंजिला मंदिर है जो गंगा नदी के किनारे स्थित है जो लंबा खड़ा है और लक्ष्मण झूला से दिखाई देने वाले स्टनिंग बैकड्रॉप के खिलाफ इसकी ब्यूटी और चार्म को रिफ्लेक्ट करता है। कई देवी-देवताओं को समर्पित ये मंदिर डिफरेंट लेवल पर प्लेस्ड है जिसमें भगवान शिव को सबसे ऊपर रखा गया है। मंदिर गंगा और ऋषिकेश की ग्लोरियस रिवर के स्टनिंग व्यू प्रोवाइड करता है।
एक्साइटिंग मच? तो जल्दी से अपनी गैंग को टेक्स्ट करें और आज ही अपनी ऋषिकेश ट्रिप प्लैन करें! सबसे इम्पोर्टेन्ट !! ब्रेक लें और यहां लिस्ट आउट एक्टिविटीज़ को जरूर ट्राई करें। योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड ऋषिकेश में नए प्लेसेज़ और एक्टिविटीज़ को डिस्कवर करें और हर मोमेंट को एन्जॉय करें !!
अगर आपने इन एक्टिविटीज़ के अलावा ऋषिकेश में कुछ ट्राई किया है तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं हमें आपका एक्सपीरियंस जानने में बड़ा मजा आएगा ! और हो सकता है मेरी अगली ऋषिकेश ट्रिप में आपका एक्सपीरियंस काम आ जाये !!