पुणे, जिसे पूना के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सातवां सबसे ज्यादा पॉप्युलेशन वाला शहरहै। यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसकी 2020 तक की एस्टिमेटेड पॉप्युलेशन 7.4 मिलियन है। इसे “इंडिया की सबसे बेस्ट लिवेबल सिटी” का दर्जा भी दिया गया है।
पुणे की बेस्ट चीज़ों में से एक जो आपको सबसे ज्यादा फेसिनेट करने वाली है, वो है यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड ! पुणे के स्ट्रीट फ़ूड को सबसे खास बनाती हैं, यहाँ की सालों पहले एस्टैब्लिश्ड छोटी-छोटी शॉप्स, जिन्हें इतने सालों में ढेर सारा फेम मिल चुका है।

तो, अगर आप पुणे आने का प्लान बना रहे हैं या फिर पुणे में रहते हैं लेकिन अब तक यहाँ के टेस्टी और यम्मी स्ट्रीट फ़ूड को अब तक ट्राई नहीं किया है तो इस लिस्ट को चेकआउट कीजिये और पुणे के बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड को एन्जॉय कीजिये !!
1. कीमा पाव
कीमा पाव एक पॉप्युलर वेरिएशन है जिसमें अंडे की भुर्जी को सर्व करने से पहले पके हुए कीमें में डाला जाता है। अंडा एक डिलिशियस क्रीमी एलिमेंट को ऐड करता है, जो कीमे की स्पाइसिनेस को बैलेंस करता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : गुडलक कैफे, दोराबजी एंड संस।
2. मिसल पाव
यह हार्डकोर महाराष्ट्रीयन डिश पुणे में कई फूडीज की पसंद है। कई फ्लेवर वाली इस डिश पर पुनेकर्स बहुत प्राउड करते हैं। मिसल एक मसालेदार करी है जिसे दाल और मटर से बनाया जाता है, फिर ‘फरसान’ नमकीन और बारीक कटे हए प्याज और धनिये के साथ गार्निश किया जाता है। सॉफ्ट और फ्लफी पाव को तवे पर ढेर सारे मक्खन के साथ टोस्ट किया जाता है और मिसल के साथ सर्व किया जाता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : बेडेकर टी स्टॉल (नारायण पेठ), कटाकिर मिसल (कर्वे नगर), श्री मिसल (सदाशिव पेठ), मस्ती मिसल (कोथरुड)
3. वड़ा पाव
मुंबई में मोस्ट हम्बल यट मोस्ट टेस्टी और डिलिशियस स्ट्रीट फूड में से एक है वड़ा पाव। बेसिकली वड़ा पाव मे बटाटा वड़ा होता है जो एक पाव के दो स्लाइस करके उसके बीच सैंडविच किया जाता है। फिर इसके ऊपर मीठी चटनी, हरी चटनी और सूखी लहसुन की चटनी स्प्रेड की जाती है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : जे जे गार्डन वड़ा पाव कैंप (बूटी स्ट्रीट), प्रियदर्शन स्नैक्स (डेक्कन जिमखाना) जोशी वाडेवाले (कांग्रेस हाउस रोड), श्री साईनाथ वडापाव सेंटर (चक्रपानी वसाहत)
4. साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा एक पॉप्युलर क्रिस्पी फ्राइड स्नैक है जिसे साबूदाना, भुनी हुई मूंगफली, उबले हुए आलू और हर्ब्स से बनाया जाता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : जेएम रोड, श्रीनाथजी साबूदाना वड़ा (रामेश्वर चौक), वडेश्वर एफसी (एफसी रोड) पर स्टॉल।
5. पाव भाजी
पाव भाजी एक फ्लेवरसम और डिलिशियस मील है जिसमें मसालेदार मिक्स सब्जियों का डिलिशियस ब्लेंड होता है। इसे मक्खन में टोस्ट करके, कुरकुरे प्याज और नींबू के साथ परोसा जाता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : सिद्धार्थ पाव भाजी (अंबेडकर रोड), मयूर पाव भाजी और जूस बार (कर्वे नगर), राजेंद्र पाव भाजी (रास्ता पेट), सुप्रीम कॉर्नर (जंगली महाराज रोड), सपना पाव भाजी (बिबवेवाड़ी)
6. दाबेली
दाबेली भारत का एक पॉपुलर स्नैक फूड है। एक स्पेशल दाबेली मसाले के साथ उबले हुए आलू को मिलाकर, एक लाडी पाव (बर्गर बन) में डालकर और इमली, खजूर, लहसुन, लाल मिर्च और एक्स्ट्रा इंग्रीडिएंट्स से बनी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इसे अनार और भुनी हुई मूंगफली के साथ गार्निश किया जाता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : यशवंत दाबेली (पुलाची वाडी), जय जलाराम कच्ची दाबेली (रास्ता पेठ), उमिया कच्ची दाबेली (कर्वे नगर), श्री स्वामी समर्थ कच्ची दाबेली (शिवाजी नगर)
7. पोहा
पोहा एक क्विक इंडियन ब्रेकफास्ट है जिसे फ्लैट राइस, प्याज, मसाले, हर्ब्स और मूंगफली के साथ बनाया जाता है। ये डिलिशियस और न्युट्रिशयस डिश इंडिया के कई रीजन्स में खाया जाता है इसलिए इसे बनाने के भी कई तरीके होते हैं। पुणे ऑथेंटिक पोहा बनाने के लिए जाना जाता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : अमृतेश्वर भुवन (एरंडवाने), इंदौर फूड्स (एरंडवाने), पोहा शॉप (गोखलेनगर)
8. पराठा
पराठे में कई लेयर होती हैं और कभी-कभी ये सभी लेयर्स स्टफ्ड और शैलो फ्राइड भी होते हैं। पराठे का हल्का चटपटा स्वाद और वाइब्रेंट कलर हर किसी को दीवाना बना देता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : चैतन्य परांठे (मल्टीपल लोकेशंस), नंदू के परांठे (बनेर), शाहजी परांठा हाउस (रविवारपेठ और डेक्कन जिमखाना), पराठा घर (शिवाजीनगर)
9. बजरी वड़ा
बजरी मेथी, वड़ा रेसिपी की एक मोर सिंपल और डिलिशियस फ्रिटर है जिसे बाजरा और साबुत गेहूं के आटे से बनाया जाता है। मेथी के पत्तों को ऐड करने से वड़े में एक एक्स्ट्रा फ्लेवर जुड़ जाता है। फ्राई करने से ठीक पहले वड़े में दबाए गए मेथीदानों का मिक्सचर इसे एक टेस्टी क्रंच देता है।
ट्राई करने के लिए प्लेस : श्री महिला गृह उद्योग (एरंडवाने), सुकांता (डेक्कन जिमखाना), खानदानी राजधानी (विमन नगर), नमो थाली (शिवने)।
10. एग रोल
एग रोल गेहूं के आटे और अंडे से बने मोटे पराठे जैसे होते हैं। डीप फ्राई करने पर वे फूल जाते हैं और एक डिलाइटफुल, डीप फ्राइड बबल में बदल जाते हैं, जिससे वे क्रंची के साथ साथ चुई भी लगते हैं।
ट्राई करने के लिए प्लेस : फ्लेवर्स ऑफ़ बंगाल (वानोवरी), कोलकाता रोल्स (खरदी), रोल्स मेनिया (कई स्थान), रोल क्लब (आदर्श कॉलोनी)

तो गाइज़ !! अब इस ब्लॉग को बुकमार्क कर लीजिये और जब भी आप पुणे जाएँ तो इसे देखकर स्ट्रीट फ़ूड ट्राई करना बिल्कुल मत भूलिएगा। और हाँ.. हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताइयेगा कि आपको हमारे रेकमेंड किये हुए स्ट्रीट फ़ूड में से कौनसा सबसे बेस्ट लगा!
चलिए अब मैं आपसे मिलुंगी अगले अमेजिंग से ब्लॉग के साथ !! तब तक के लिए, खुद से प्यार कीजिये और खुद का ख्याल रखिये…