आप किसी से पूछेंगे कि हिमाचल प्रदेश की सबसे अच्छी बात क्या है, तो वह ज़रूर कहेगा कि इसके पहाड़ और हरियाली है! लेकिन अगर आप किसी हिमाचल लवर से यह सवाल करेंगे तो उसका जवाब होगा – इसका दिल खुश कर देने वाला फूड!
तो, चाहे आप हिमाचल हनीमून टूर पैकेज पर न्यूली मैरिड कपल हों या सोलो ट्रिप पर जा रही ट्रेवलर हो, इस वैकेशन में हिमाचल के फ्लेवर का टेस्ट लेना न भूलें क्योंकि हिमाचल की ये पहाड़ी डिशेज़ केवल खुश्बूदार मसालों और टेस्टी इंग्रेडिएंट्स से नहीं बल्कि इसकी डिशेज़, हिमाचल की खूबसूरती बताती है, इसके डिशेज़ में हिमाचल का फ्लेवर, इसकी फ्रेशनेस, इसका चार्म और भरपूर वेजिटेशन का टेस्ट शामिल है!
इस स्टेट में जाकर आपको इन 5 पहाड़ी डिशेज़ का टेस्ट बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए।
1. सिड्डू
इसे गेहूँ के आटे से तैयार किया जाता है और इसे मटन और सब्जियों के साथ सर्व जाता है। यह लिट्टी या बाटी की तरह दिखता है। गेहूं के आटे को 4-5 घंटे पहले रखा जाता है, डो पक जाता है और बाद में इसे स्टीम दी जाती है। आप इसे लोकल रेस्टोरेंट में ऑर्डर कर सकते हैं।
2. माद्रा
माद्रा हिमाचल प्रदेश का एक ट्रेडिशनल फ्रूड है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। जब आप हिमाचल प्रदेश में हों, तो पक्का करें कि आप इस करी को मिस न करें। यह उन डिशेज़ में से एक है जो हिमाचल प्रदेश की क्यूलिनरी कल्चर को रिप्रेजेंट करते हैं। छोले और सब्जियों से बने इस डिलिशस प्रिपरेशन में इलायची, लौंग और जीरा से लेकर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और दालचीनी तक सभी मेजर इंडियन स्पाइसेस का टेस्ट है। यह चंबा जिले से ताल्लुक रखता है और चावल के साथ-साथ गर्म चपाती दोनों के साथ सबसे अच्छा टेस्ट लेता है।
3. तुड़किया भात
तुड़किया भात एक तरह का इंडियन पुलाव है जिसे हिमाचल के पहाड़ी लोग बनाते हैं। इस पुलाव की खास बात यह है कि इसमें ढेर सारी सब्जियां और दाल के साथ-साथ इलायची, दालचीनी और लहसुन जैसे ताजे मसाले भी शामिल हैं। पहाड़ी लोग इसे दही के साथ खाते हैं।
4. बबरू
हिमाचल में एक डिफरेंट तरह की कचौड़ी ट्राई करें, जिसे बबरू नाम से जाना जाता है। इसे काले चने या उड़द की दाल के साथ तैयार किया जाता है और रात भर भिगोया जाता है। मिक्स्चर को कचौड़ियों में भरने और तलने से पहले, मोटा-मोटा पीस लिया जाता है। आपको शिमला के किसी भी रेस्टोरेंट में बबरू आसानी से मिल जाएगा।
5. कुल्लू ट्राउट फिश
कुल्लू इंडिया में ट्राउट फिश के लिए फेमस है। आपको शायद ही किसी दूसरे स्टेट में आपको यह फिश मिलेगी, इसलिए यह फिश हिमाचल की स्पेशियलिटी है और ट्राउट फिश के ओरिज़नल टेस्ट को बनाए रखने के लिए कम से कम मसालों के साथ तैयार की जाती है। इसे ज्यादातर उबली हुई सब्जियों के साथ खाया जाता है।
अब जब भी हिमाचल जाने का प्लान हो, तो कम से कम इन फूड्स का नाम ज़रूर याद रखें कि इनका तो टेस्ट मिस नहीं करना है। आपको इसी तरह टूरिस्ट प्लेसेस के पॉपुलर फूड्स के बारे में हम आपको बताते रहेंगे। तब तक के लिए.. हैप्पी जर्नी!