आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि क्लॉ क्लिप्स स्टाइल बन जाएंगे। अगर आप बस कैजुअल तरीके से और एक ही वे में क्लॉ क्लिप्स का यूज़ कर रहे हैं, तो आपको कुछ और तरीके जानने की ज़रूरत है। क्लॉ क्लिप से आप ब्यूटीफुल और स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स बना सकते हैं। इसलिए अब आपके ड्रेसिंग टेबल के किसी ड्रॉर में क्लॉ क्लिप रखें हो तो उन्हें इग्नोर मत कीजिएगा।
इस ब्लॉग में आपको 5 बेस्ट क्लॉ क्लिप हेयरस्टाइल बताने वाले हैं जिसे स्टाइल कर आप छा जाएंगे।
1. ट्विस्टेड बन क्लॉ क्लिप
अगर टॉप नॉट्स या मैसी बन्स आपको पसंद नहीं है, तो ट्विस्टेड बन्स ट्राई करें। एक पोनीटेल बनाएं, इसे ट्विस्ट करें और गो-टू क्लॉ क्लिप से ट्विस्ट करें। यह बहुत ही जल्दी बनने वाली हेयरस्टाइल है और मूवी गोअर्स इसे खूब पसंद करते क्योंकि कोई नहीं चाहेगा कि आपके लॉक्स मूवी के बीच में डिस्टर्ब करें।
2. हाफ अप डू
आपके लॉन्ग, शॉर्ट या कर्ली, कैसे भी हेयर हैं तो हाफ अप डू सभी के लिए परफेक्ट है। बस अपने हेयर को दो सेक्शन में डिवाइड करें और टॉप हाफ लें और इन्हें क्लिप करें। लुक को एलिवेट करने के लिए हमेशा फ्रंंट से कुछ लॉक्स ज़रूर छोड़ें।
3. लो पोनीटेल
लो पोनी बनाने के लिए आपको बस सारे हेयर इकट्ठा करना है और क्लिप करना है। बस एक स्टेप और आप अपने दिन की शुरुआत के लिए तैयार! बोनस पॉइंट रहेगा अगर क्लॉ क्लिप कलरफुल होगी।
4. डबल क्लिप
एक क्लॉ क्लिप की बजाए दो क्लॉ क्लिप यूज़ करें तों? बड़े या छोटे.. कैसे भी.. आप क्लॉ क्लिप को एड करें और एक फंकी लुक के लिए रेडी हो जाएं। ये ट्रिक कर्ली हेयर, लॉन्ग और थिन हेयर वालों के लिए अच्छी है।
5. लूज़ ब्रैड
ब्रैड अपने आप में शानदार हेयर स्टाइल है लेकिन इसकी ब्यूटी बढ़ाने के लिए क्या हेयर डेकोर है आपके पास? आप टू ट्विस्ट, फ्रेंच या डच ब्रैड.. कोई भी बना रहे हैं, तो हेयर टाइज़ को हेयर क्लॉ क्लिप्स से रिप्लेस करें।
तो देखा आपने आपके क्लॉ क्लिप कितनी तरह की हेयरस्टाइल दे सकते हैं और आप केवल एक पर ही अभी तक स्टिक थे। तो चलिए देर न करें! अब की बार कहीं आउटिंग पर जाएं तो इन हेयरस्टाइल्स को ट्राई करें।