ठंड का मौसम आते ही जहां कुछ लोग घर में दुबक कर बैठ जाते हैं, तो कुछ परिवार के साथ इस सर्दी के मौसम का असली मज़ा लेने के लिए ट्रेवल करने का प्लान करते हैं। विंटर में फैमिली के साथ घूमने का अपना ही मज़ा है। आप कंफ्यूज़ हैं कि इस बार विंटर वैकेशन कहां मनाएं, तो चलिए हम हेल्प कर देते हैं।
आपके लिए यहाँ टॉप 5 विंटर डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं जहां आप ठंड के मौसम का असली मज़ा ले सकते हैं। आप परिवार के साथ यहां जाकर मेमोरीज़ क्रिएट कर सकते हैं।
1. गुलमर्ग
गुलमर्ग विंटर डेस्टिनेशन की लिस्ट में टॉप पर आता है। गुलमर्ग ऐसा हिल स्टेशन है जो विंटर में किसी हैवन से कम नहीं लगता है। बर्फीली हवाएं और चारों तरह फैली नेचर की ब्यूटी गुलमर्ग की खूबसूरती बढ़ा देती है। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी स्नो एक्टिविटीज का भरपूर मज़ा मिलता है। ज़्यादा एडवेंचर चाहते हैं तो ट्रैकिंग भी एक बेस्ट ऑप्शन है। केबल राइड पर फैमिली के साथ ज़रूर जाएं येभी किसी एडवेंचर से कम नहीं।
2. गोवा
और कुछ समझ न आ रहा हो, तो गोवा पहुंच जाइए। वैसे भी गोवा की न्यू ईयर पार्टी तो वर्ल्ड फेमस है। विंटर सीज़न में तो गोवा एक अमेज़िंग टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां समुद्र के किनारे गुनगुनी धूप का मज़ा ले सकते हैं। इंडिया और अब्रॉड से विंटर में टूरिस्ट क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा में आते हैं। यहाँ की नाइट लाइफ जीना और भी शानदार है।
3. मनाली
स्नो पसंद है, तो विंटर वेकेशन में हिमाचल प्रदेश के मनाली ट्रिप को प्लान करें। नवंबर और दिसंबर में मनाली में स्नो से कवर्ड मिलेंगी। देवदार के जंगलों से घिरे मनाली में जाना अफोर्डेबल ऑप्शन है।
4. औली
उत्तराखंड में औली लो बजट में घूमने वाले डेस्टिनेशन में से एक है। यहाँ नन्दा देवी पार्क, गोर्सन बुग्याल, औली आर्टिफिशियल लेक घूमा जा सकता है। लोकल शॉपिंग, एडवेंचर के लिए ट्रैकिंग और स्कीइंग भी कर सकते हैं। नवंबर से मार्च के बीच आप प्लान कर सकते हैं।
5. जैसलमेर
विंटर सीज़न में राजस्थान के जैसलमेर में घूमने का अपना ही मज़ा है। इसे गोल्डन सिटी भी कहा जाता है। झीलें, हवेली, किले, जैन मंदिर आदि घूमने जा सकते है। आप नवंबर के महीने में भी प्लान बना सकते हैं। रेगिस्तान सफारी के लिए जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के महीनों के बीच का होता है।
तो चलिए आप हमें बताइए कि आपने क्या प्लान किया है इस बार का विंटर वैकेशन। इन टॉप 5 डेस्टिनेशन्स को तो कितनी बार भी विजिट किया जा सकता है।