कुछ टाइम पहले केवल पंजाबी दुल्हन के हाथों में ही चूड़ा नज़र आता था क्योंकि ये पंजाबियों का खास ट्रेडिशन है। लेकिन अब वेडिंग किसी भी रीज़न या रीलिज़न में हो, लगभग हर दुल्हन के हाथ में चूड़ा नज़र आता है। तभी तो ब्राइडल चूड़ा का मार्केट खूब बढ़ गया है और एक से बढ़कर एक डिज़ाइन्स भी मिलने लगी हैं। अब कहां दूर जाया जाए!! मेरी स्टोरी ही ले लो… हमारे वेडिंग रिचुअल में ऐसा कम्पल्सरी नहीं है कि चूड़ा पहना ही जाए, लेकिन हमें तो स्टाइल से अपना वेडिंग टाइम स्पेंड करना था, तो पहुँच गए थे शॉप पर..खूबसूरत रेड चूड़ा परचेस करने के लिए। जी हाँ, 21 बैंगल्स का सेट वाला सिलेक्ट किया था और मैंने इसे वेडिंग के बाद लगभग डेढ़ महीने पहना था।
अब तो ब्राइड्स के पास अपने खुद के ब्राइडल चूड़ा बैंगल्स का डिज़ाइन और कलर चूज़ करने का फ्रीडम है। तो चलिए हम आपकी थोड़ी हेल्प कर देते हैं। यहाँ 7 तरह के ब्राइडल चूड़ा डिज़ाइन बता रहे हैं, जिसमें ब्राइड-टू-बी को अपनी पसंद चुनने में हेल्प मिलेगी।
1. ट्रेंडी रेड चूड़ा डिज़ाइन
ये ब्राइडल चूड़ा डिज़ाइन्स क्लासिक और बहुत एलिगेंट है। चूड़े के साथ कलीरा एक्सेसरी में क्लास और ट्रेडिशन ऐड कर देता है। अगर आप रेग्यूलर रेड ब्राइडल लहंगा पहनने वाले हैं, तो यह सबसे पॉपुलर चॉइस है। साथ ही इसे ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर करें, बस फिर क्या.. माइंड-ब्लोइंग लुक के लिए रेडी हो जाओ।
2. लाख चूड़ा विद स्टोन
लाख के बैंगल्स अटायर में ट्रेंडिशन और एथेन्टिसिटी ऐड करते हैं। इन बैंगल्स की अपनी हिस्ट्री और स्टोरी है। अगर आप रॉयल लुक चाहते हैं, ये बैंगल्स परफेक्ट फिट है। ये रेड और मल्टीकलर्ड लहंगा के साथ परफेक्ट रहेगा।
3. कस्टमाइज़्ड नेम चूड़ा
अपने प्यार को जताने के लिए आजकल ब्राइडल चूड़े का सहारा भी लेती है। जी हाँ, आप कस्टमाइज़्ड ब्राइडल चूड़ा तैयार करवा सकते हैं, जिसमें आपके पार्टनर और आपका नाम हो। ये चूड़ा वैसे नॉर्मल रेड और व्हाइट कंवेन्शन पर स्टिक रहता है और कंटेम्प्ररी लुक देता है।
4. सी शेल चूड़ा
सिम्पल रेड चूड़ा के एंड में डैंगलिंग शेल कड़ा आपके लुक को स्पाइस अप करेगा। यह यूनिक तो लगेगा ही, साथ ही आपको लुक कम्पलीट करने के लिए कलीरे की ज़रूरत नहीं होगी।
5. हाथी दांत हाथकड़ा चूड़ा सेट
इस वेडिंग चूड़ा में खूबसूरत हाथी दांत क़ड़ा होता है जिस पर प्रिंट बना होता है। यह ब्राइडल चूड़ा डिज़ाइन चिक और मिनिमल है। चूड़े की कलर स्कीम इसे सभी वेडिंग लहंगे पर वियरेबल बनाती है।
6. बेबी पिंक चूड़ा विद कलीरा
अगर आप लाइट कलर का लहंगा पहने वाले हैं, तो यह एक शानदार च्वॉइस है। आप लाइट बेबी पिंक चूड़ा पहन सकते हैं, जिसमें थोड़ा व्हाइट टच, गोल्डन कड़ा और ग्रेसफुल कलीरा हो। यह लुक एन्हैंस करेगा।
7. पर्ल डिटेल्ड चूड़ा
अगर आप कुछ सोफिस्टिकेटेड और पॉलिश्ड पसंद करते हैं, तो पर्ल डिटेल्स चूड़ा आपके लिए परफेक्ट है! रेड बैंगल्स के बीच में और आखिर में छोटे व्हाइट पर्ल बैंगल्स खूबसूरत रेड लहंगा के साथ परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट क्रिएट करेंगे।
इन ट्रेंडी और ग्रेसफुल ब्राइडल चूड़े के साथ आपका लुक परफेक्ट रहेगा। डी डे के बाद से जब आप अपने ससुराल में इन्हें स्टाइल से कैरी करेंगी, तो खूबसूरत मेहंदी के साथ गॉर्जियस लुक लगेगा। चलिए, अपने स्पेशल डे की तैयारी में जुट जाइए और इन ब्राइडल चूड़ों के डिज़ाइन्स से आइडिया लेकर शानदार चूड़ा सिलेक्ट कीजिए! आपकी इस नई जर्नी के लिए बेस्ट विशेज़!!