फैशन फ्रीक्स को हर चीज़ में फैशन का तड़का चाहिए। हाँ, बिलकुल! खाते, उठते, बैठते और यहाँ तक कि सोते समय भी। मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो कि रात को सोते समय भी फैशन का पूरा ध्यान रखते हैं। उनमें से मेरी कई फ्रेंड्स भी हैं! जी हां! वे नाइट वियर्स के अच्छा खासा इंवेस्ट करती हैं। उनका कलेक्शन देखकर तो मुँह से एक ही शब्द निकलता है – वाओ!
आप ऐसी नाइटीज़ चुन सकते हैं जो कंफर्टेबल, सॉफ्ट हों और आपकी गुड नाइट स्लीप में कोई डिस्टर्बेंस पैदा न करें।
यहाँ ऐसे 7 नाइट वियर के बारे में बता रहे हैं जो कि आप अपने कलेक्शन में ज़रूर शामिल करें।
1. रेग्यूलर लॉन्ग नाइट गाउन
लॉन्ग और फुल कवर्ड नाइटीज़ सबसे कॉमन और कंफर्टेबल होती हैं। यह नाइटी कभी-कभी एक्स्ट्रा कंफर्ट के लिए फ्रंट ज़िप के साथ आती है। ये फुल, हाफ या स्लीवलेस डिज़ाइन में भी मिलते हैं। आपको मार्केट में डिफरेंट कलर्स, वाइब्रेंट प्रिंट्स और कॉटन या सिन्थेटिक फैब्रिक्स में अवेलेवल होते हैं।
2. कफ्तान
लूज़ स्लीव्स और ओवरसाइज़ डिज़ाइन कफ्तान को नाइट में बहुत फ्री और कंफर्टेबल फील कराता है। आपको कफ्तान में दो पैटर्न मिलेंगे। पहले कफ्तान गाउन स्टाइल में मिलेगा और दूसरा कफ्तान टॉप और पजामा मिलेगा। अब आपको जो पसंद आए, चूज़ कर लें।
3. शर्ट स्टाइल नाइटवियर
वाओ! आपके लिए एक और स्टाइलिश नाइटवियर! अगर आप अपने बेड में भी स्टाइलिश और यूनिक दिखना चाहती हैं तो आपको शर्ट स्टाइल नाइटी जरूर रखना चाहिए। इस नाइटी में फुल बटन के साथ कॉलर जैसी शर्ट है। वार्म कंफर्टेबल फील के लिए स्लीव्स बटन के साथ लॉन्ग होते हैं।
4. जंपसूट्स
जंपसूट कैजुअल वियर के रूप में ही नहीं, फैशन में नाइटवियर के रूप में भी कमाल करते हैं। वे कैजुअल वियर और नाइटी दोनों के रूप में बहुत पॉपुलर हैं। यह आपको नेक से टो तक परर्फेक्टली कवर करता है। यह सॉफ्ट और कॉम्फी फील के लिए होजरी स्ट्रेचेबल मेटेरियल में आता है।
5. वन पीस नाइटी
आप अपनी फर्स्ट वेडिंग नाइट या हनीमून के लिए वन पीस ग्लैमरस नाइटी चूज़ कर सकते हैं। वे सेक्सी, कंफर्टेबल और किसी भी नई ब्राइड के लिए बेस्ट पिक हैं। वे लेस्ड शोल्डर स्ट्रैप और नी लेंथ में अवेलेवल हैं। कर्वी कट और स्लीक लुक रोमांटिक नाइट के लिए मैजिक है। ये नाइटी रेड और पिंक जैसे वाइब्रेंट कलर में अवेलेवल हैं।
6. स्ट्रिप्ड कैपरी नाइटवियर
कैजुअल नाइटवियर के लिए स्ट्रिप्ड कैपरी नाइटवियर एक और अच्छा ऑप्शन है। डार्क कलर्स और प्रिंट्स में अवेलेवल यह नाइटी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगती है। कैपरी कंफर्टेबल अटायर है और जब इसे शॉर्ट स्लीव्स लेस टॉप के साथ पेयर करते हैं तो बहुत स्टाइलिश लुक आता है।
7. स्लीप शॉर्ट्स
गर्ल्स के बीच स्लीप शॉर्ट फेवरेट नाइटवियर है। अगर आपको शॉर्ट अटायर्स पसंद हैं, तो स्लीप शॉर्ट आपके लिए बेस्ट नाइटवियर है। ये कई पैटर्न और डिज़ाइन में अवेलेवल हैं। आपको शॉर्ट स्लीव्स, स्लीवलेस और खूबसूरत फ्लोरल डिज़ाइन मिलते हैं। इस नाइटवियर में अपनी स्लिम और ट्रिम बॉडी फ्लॉन्ट करें और सोते समय भी खूबसूरत दिखें।
तो ब्यूटीफुल लेडीज़! अब किस बात का इंतज़ार! इन अट्रैक्टिव नाइट वियर के साथ गुड नाइट स्लीप के लिए तैयार हो जाएं। इन कॉम्फी नाइट वियर्स के साथ बेडटाइम में भी स्टाइलिश अपीयरेंस आपको खुश करने के लिए काफी है। हमें कमेंट्स सेक्शन में बताइए कि आपका फेवरेट नाइट वियर कौन-सा है।