सोलो ट्रेवलिंग…सुनकर ही एक्साइटिंग और एडवेंचरस लगता है ना! बिलुकल! अकेले दुनिया घूमना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। अगर आप भी सोलो ट्रेवल पसंद करते हैं या पहली बार सोलो ट्रेवलिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ डेस्टिनेशन के बारे में जान लेना चाहिए। ये कुछ डेस्टिनेशन सोलो ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट हैं और आपके सोलो ट्रेवल के एक्सपीरियेंस को डबल करने का काम करेंगे। वहीं कई मायनों में ये सेफ प्लेसेस भी हैं।
यहाँ हम बता रहे हैं ऐसे 5 डेस्टिनेशन जहाँ आपको जाना मिस नहीं करना चाहिए!
1. कसौली- एम्स्टर्डम ऑफ इंडिया
हिमाचल का एक छोटा-सा गांव कसौली को भारत में सबसे अच्छे सोलो ट्रिप डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। कसौली में खीरगंगा, मलाणा और तोश गांव जैसे स्थान ट्रेकिंग के लिए फेमस हैं। कसौली अपने क्रेजी पार्टियों के लिए ‘एम्स्टर्डम ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है। यह लोकेशन इंटरनेशनल टूरिस्ट्स और बैकपैकर से भरा रहता है। यह हिमाचल में एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए एक पैराडाइज़ है।
2. ऋषिकेश
इंडिया में रिवर राफ्टिंग के लिए आइडियल प्लेस के रूप फेमस यह प्लेस इंडिया में सोलो फीमेल ट्रेवलर के लिए सेफ डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। चाहे आप एडवेंचर लवर हों या सोलफुल वैकेशन की तलाश में हो, ऋषिकेश हर तरह की सोलो ट्रेवलर के लिए परफेक्ट है।
3. उदयपुर, राजस्थान
उदयपुर एक रीगल हैरिटेज है जो इसे सोलो ट्रेवल करने के लिए सबसे इंटरेस्टिंग प्लेसेस में से एक बनाता है। अगर आप सोचते हैं कि उदयपुर घूमना बहुत ज़्यादा एक्सपेंसिव पड़ेगा तो ऐसा नहीं है, लेकिन हाँ! यह बजट ट्रेवल वाला डेस्टिनेशन भी नहीं है। आप अपने ट्रेवल के दौरान जो भी पैसा खर्च करते हैं, वह आपको सिटी के रॉयल हैरिटेज का पूरा मज़ा देता है। यहां बहुत सारे पैलेस, फोर्ट, हवेली और मंदिर हैं जो कि देखने लायक हैं।
4. एलेप्पी, केरला – वेनिस ऑफ़ द ईस्ट
एलेप्पी में एक एग्जॉटिक वाइब है, जिसने इसे “वेनिस ऑफ़ द ईस्ट” का नाम दिलवाया है। एलेप्पी में हाउसबोट को हायर करना और नेचर की ब्यूटी निहारना सबसे बेस्ट टाइमपास है। अगली सबसे अच्छी बात फ्रेश मछली और फ्लेवरफुल लोकल फूड एंजॉय करना है।
5. शिलॉन्ग- स्कॉटलैंड ऑफ़ द ईस्ट
मेघालय का कैपिटल शिलॉन्ग पाइन ट्री से घिरा एक खूबसूरत शहर है। इस हिल स्टेशन को स्कॉटलैंड ऑफ़ द ईस्ट’ के रूप में जाना जाता है। अमेज़िंग माउंडेन पीक्स, अल्टीमेट वॉटर फॉल्स, क्रिस्टल क्लीयर लैक्स और शानदार गोल्ड कोर्सेस इस प्लेस को बेस्ट सोलो ट्रेवल डेस्टिनेशन बनाता है। हर साल कई म्यूज़िकल फेस्टिवल्स और इवेंट्स ऑर्गनाइज़ किए जाते हैं, जो इसे कल्चरली वाइब्रेंट बनाते हैं। शिलॉन्ग सोलो ट्रेवल करने के लिए सेफ प्लेस जगह है।
तो माय डियर सोलो ट्रेवलर्स!! अगर आपने अभी तक इन 5 डेस्टिनेशन में से एक भी मिस किया है, तो जल्दी से वहाँ जाने की प्लानिंग कर लीजिए! हमें कमेंट्स सेक्शन में बताइए कि सोलो ट्रेवलर के रूप में आपका फेवरेट डेस्टिनेशन कौन-सा है!