रोज़ सुबह उठते ही जब आप मिरर में देखते हैं, तो क्या आपकी आंखों के नीचे स्वेलिंग दिखती है और आपका मूड खराब हो जाता है। किसी के लिए भी पफ़ी आइज़ के साथ सुबह फ्रेश और अलर्ट फ़ील करना पॉसिबल नहीं है। नींद की कमी, स्ट्रेस, एलर्जी और वॉटर रिटेंशन पफ़ी आइज़ का मेन रीजन होता है। यही नहीं अगर आप अपनी आंखों को बहुत ज़्यादा रब करते हैं, तो भी यह दिक्कत हो सकती है।
अगर आप कभी-कभी पफ़ी आइज़ के साथ जागते हैं, तो ये क्विक ट्रीटमेंट्स हेल्प कर सकते हैं। वे स्वेलिंग कम करने के लिए काम करते हैं जब तक कि यह दिनभर में नेचुरली कम न हो जाए।
1. टी बैग्स
टी बैग्स लगाने से पफ़ी आइज़ की प्रॉब्लम कम करने में हेल्प मिल सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ग्रीन या ब्लैक टी है। इसमें मौजूद कैफीन स्वेलिंग को कम करने में हेल्प करता है जो आमतौर पर उस एरिया में फ्लूइड जमा होने के कारण होता है। दो टी बैग्स को लगभग 5 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। गर्म टी बैग्स को अपनी आईलिड्स पर रखें। उन्हें एक सॉफ्ट क्लोथ से कवर करके करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इस प्रोसेस को दिन में फिर रिपीट करें।
2. कोल्ड स्पून
कोल्ड स्टील स्पून ब्लड वैसल्स को रिलेक्स करने और स्वेलिंग को कम करने में हेल्प करते हैं। यह अंडर-आई एरिया में पफ़ीनेस को कम करने में हेल्प कर सकता है। 4-5 स्पून्स को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। स्पून को अपनी आंखों पर नीचे की ओर कर्व वाली साइड को नीचे की तरफ रखते हुए रखें। इस पोजीशन में करीब 15 से 20 मिनट तक रहें। यह मेथड दिन में दो बार ज़रूर करें।
3. कुकुम्बर
पफ़ी आइज़ से छुटकारा पाने के लिए चिल्ड कुकुम्बर सबसे अच्छी होम रेमेडीज़ में से एक है। कुकुम्बर इरिटेशन को कम करता है, कूलिंग इफेक्ट स्वेलिंग को कम करता है। यह रेमेडी न केवल पफ़ी आइज़ को ट्रीट करने में हेल्प करती है बल्कि डार्क सर्कल्स और रिंकल्स से छुटकारा पाने में भी हेल्प करती है। स्लाइस को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। उन्हें फ्रिज से निकालें और चिल्ड स्लाइस को अपनी आइलिड्स पर रखें। इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
4. पोटेटो
यह अंडर-आई बैग्स और डार्क सर्कल्स के लिए एक पॉपुलर रेमेडी है। पोटेटो में एंजाइम और विटामिन सी होता है जो स्किन को नरिश करता है। वे थकान को दूर करने में भी हेल्प कर सकते हैं। एक मीडियम साइज़ पोटेटो छीलकर कद्दूकस कर लें। एक कॉटन के कपड़े में इसे बांध दें। इस कपड़े को अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इस मेथड को दिन में 2-3 बार रिपीट करें।
5. पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली स्किन को रिपेयर, हील और मॉइस्चराइज़ करती है। यह इंफ्लैमेशन, इरिटेशन और सोरनेस को भी कम कर सकता है। सोने से पहले कुछ मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे और आसपास पेट्रोलियम जेली की मसाज करें। यह रेमेडी रोज़ाना रात को ज़रूर अपनाएं।
तो चलिए! इन क्विक फ़िक्स के साथ झटपट पफ़ी आइज़ से छुटकारा पाएं, लेकिन गायज़! आपको कोशिश करनी है कि आपकी प्रॉपर स्लीप हो, आप स्ट्रेस से दूर रहें और हैप्पी-हैप्पी रहें!