लिप टिंट के बारे में आपको सुनने में आ रहा होगा! क्या आप जानते हैं आखिर लिप टिंट है क्या? अगर नहीं, इस ब्लॉग में लिप टिंट के बारे में हम बता देते हैं। वैसे भी इन दिनों लिप बाम की जगह लिप टिंट ज्यादा ट्रेंड में है। अच्छी बात यह है कि लिप्स को नेचुरल कलर देता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।
लिप टिंट लिपग्लॉस का काम भी करता है। यह जेल और लिक्विड दोनों तरह से मिलता है। इन्हें आप लिप स्टेन भी कह सकते हैं। लिप टिंट लंबे समय तक टिकता है। कमाल की बात तो यह है कि इसे चीक्स पर भी लगाया जा सकता है। इसे परचेस करने के डबल बेनेफिट्स हैं। रूज पाउडर या ब्लश की जरूरत नहीं पड़ती है।
ऐसे अप्लाई करें लिप टिंट
लिप्स पर लिप टिंट अप्लाई करने से पहले डेड स्किन रिमूव करना जरूरी है। किसी सॉफ्ट टॉवेल या टिश्यू से लिप्स की डेड स्किन रिमूव करें। इससे लिप टिंट अच्छे से अप्लाई होगा। लिप्स को ज़्यादा रब न करें। इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है।
मेकअप कम्प्लीट होने के बाद ही अप्लाई करें और लिप टिंट लगाने के बाद इसे सेट होने के लिए टाइम ज़रूर दें। ग्लॉसी इफेक्ट होने से इसे सेट होने में टाइम लगता है।
लंबे समय तक ऐसे टिकाए रखें
कुछ भी खाते या पीते समय स्ट्रॉ का यूज़ करें। लिप टिंट अप्लाई करने से पहले लिप बाम न लगाएं। इससे टिंट को लिप्स पर सही से लगाने में दिक्कत होती है। यह सेट भी नहीं हो पाता है।
तो आपको बस इन बातों का ध्यान रखना है और लिप्स को ब्यूटीफाई करना है।