प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स एक परेशान करने वाला केस है। प्रेग्नेंसी के दौरान पेट पर खिंचाव से स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। इनमें से एक मां बनने के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स भी शामिल हैं। स्ट्रेच तब होते हैं जब शरीर का वजन अचानक से बढ़ता है या फिर घटता है।
स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अगर होम रेमेडीज़ अपनाए जाएं तो उससे बेस्ट रिजल्ट सामने आते हैं।
ऑयल मसाज
कोकोनट ऑयल, आमंड ऑयल और एवोकाडो ऑयल या सरसों का तेल स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में हेल्प कर सकते हैं। ऑयल मसाज से स्किन मॉइस्चराइज़ होती है जिससे उसकी फ्लैग्ज़िबिलिटी बढ़ती है और स्ट्रेच मार्क्स जल्दी हटते हैं। स्ट्रेचिंग के बाद स्किन में वापस टाइटनेस लाना है तो दिन में दो बार मसाज करना न भूलें।
चंदन का पेस्ट
चंदन त्वचा को कोमल और मुलायम और चमकदार बनाने के साथ-साथ प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में भी कारगर साबित होते हैं। चंदन की लकड़ी घिस लें और उसे हल्दी और पानी मिलाकर प्रभावित जगह पर लगा लें तो आपको स्ट्रेच मार्क्स कम होते दिखने लगेंगे।
बेकिंग सोडा और नींबू
एक चम्मच नींबू के रस को एक चम्मच बेकिंग सोडा में मिलाएं और इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट स्ट्रेच मार्क्स पर स्क्रब करें और हफ्ते में 3-4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएँ। बेकिंग सोडा एक नैचुरल स्किन एक्सफोलियेटर होता है। यह डेड स्किन सेल्स की परत को हटाता है जबकि नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती हैं जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर हटने में मदद मिलती है।
आपको इन रेमेडीज़ में से जो भी बेस्ट लगे उन्हें फॉलो करें और स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा