अगर आप फूड को प्रॉपर तरीके से स्टोर करेंगे तो चीज़ें खराब नहीं होंगी और फ्रेश बनी रहेंगी। किचन में कई तरह की चीज़ें स्टोर करनी पड़ती है जैसे वेजिटेबल्स, फ्रूट्स, ग्रॉसरी आइटम्स। लेकिन कई बार आप जब इन्हें देखते हैं तो चीज़ें खराब हो जाती है। आखिर ऐसा क्यों? इसका कारण यही है कि आपने इन्हें सही तरीके से स्टोर नहीं किया है।
1. डेयरी प्रोडक्ट्स
कई लोगों के घर में देखा जाता है कि वे दूध, दही या डेयरी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में फ्रंट में रखते हैं। या कई ऐसे भी हैं जो कि फ्रिज डोर में भी रख देते हैं। लेकिन अब ऐसा न करें। टेम्परेचर के कारण यह जल्द खराब हो सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में बैक साइड रखना चाहिए जो कि काफी कूल होता है।
2. ग्रैन्स और पल्सेस
ग्रैन्स और पल्सेस को अगर आप सही तरीके से स्टोर नहीं करेंगे तो कीड़े पड़ सकते हैं। आप चाहते हैं कि ये खराब न हो, तो आप इसे फ्रेश रखने के लिए एयर-टाइट कंटेनर में ही रखें।
3. ब्रेड
मोस्टली घरों में ब्रेड फ्रिज में ही रखी मिलती है लेकिन आपको बता दें कि ब्रेड को फ्रिज में रखने से यह तेजी से गल जाकी है। इसलिए ब्रेड को फ्रेश रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे रूम टेम्परेचर पर रखें।
4. फ्रूट्स और वेजिटेबल्स
आपको लगता है कि सभी फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को फ्रिज में रखा जाना चाहिए तो ऐसा ज़रूरी नहीं है। साइट्रिक फूड्स, टमाटर, आलू, प्याज, केले, एवोकाडो और नाशपती को आप रूम टेम्परेचर पर रख सकते हैं। लेकिन एक टिप और याद रखें कि आपको आलू और प्याज को एक साथ स्टोर नहीं करना है। रीजन यही है कि एथिलीन गैस रिलीज होने से यह जल्दी एक दूसरे को खराब करते हैं।
5. ग्रीन वेजिटेबल्स
पालक, मेथी या अन्य पत्तेदार सब्जियों के बैग में एक्स्ट्रा मॉइश्चर को एब्जॉर्ब करने के लिए पेपर टॉवेल रखें। आप फूड स्टोर कंटेनरों में बची हुई सब्जियों के सलाद के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।
तो आपको समझ आ गया होगा कि आप कहां-कहां मिस्टैक करते हैं। टिप्स बहुत ही छोटे हैं, लेकिन बड़े काम के हैं। आप इन्हें फॉलो करेंगे तो फूड वेस्ट होने से बच जाएगा। वैसे भी फूड स्टोरेज भी किसा आर्ट से कम नहीं है।