आपने बड़े शौक से लिपस्टिक खरीदी लेकिन ये क्या! ये शेड आपने जब ट्राई किया तो वह आपके मन मुताबिक नहीं निकला। आपने सिर पकड़ लिया कि ये क्या! मैंने एक्सपेंसिव लिपस्टिक शेड खरीदा लेकिन अब ये मेरे काम का ही नहीं है, क्योंकि मुझे ये शेड सूट नहीं करता है।
काम का नहीं है? ये आपने कैसे सोचा…नहीं! ऐसा नहीं है। भले ही ये शेड आपकी पसंद का न हो लेकिन ये बहुत काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि गलत शेड की लिपस्टिक खरीद ली है, तो कैसे इसका इस्तेमाल करें। यहाँ जानिए स्मार्ट टिप्स।
लेयर ग्लॉस लगाएं
मैट लिपस्टिक के साथ गड़बड़ हो गई? कोई बात नहीं! मैट लिपस्टिक से लिप्स ड्राई हो रहे हैं, तो आप एक लेयर ग्लॉस अप्लाई कर लें। अगर आपके पास लिप ग्लॉस अवेलेवल नहीं है, तो आप ब्रश से पेट्रोलियम जेली लगा लें। लिप्स आपके शाइनी और सॉफ्ट दिखेंगे।
लिप लाइनर से मैट लुक
गलती से ग्लॉसी लिपस्टिक खरीद ली है, तो इसे लगाने के बाद लिप लाइनर लगा लें। इससे मैट लुक मिलेगा। यह लिपस्टिक लंबे टाइम तक टिके रहेगी।
लाइट लिपस्टिक को ऐसे कवर करें
बहुत लाइट लिपस्टिक ले ली है, तो लिपस्टिक के पहले या बाद में लिप लाइनर यूज़ करें। इससे न्यू शेड क्रिएट होगा।
लिप्स को फिल करें
डल शेड की लिपस्टिक को डार्क लुक देना है, तो लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद लिप लाइनर से लिप्स को फिल करें।
डार्क शेड लिपस्टिक.. ये करें
ज़्यादा डार्क शेड की लिपस्टिक परचेस कर ली है, तो लिपस्टिक लगाने के बाद टिशू पेपर को लिप्स के बीच या ऊपर रखकर प्रेस करें। इससे एक्स्ट्रा लिपस्टिक रिमूव होगा। एक अलग शेड रिफ्लेक्ट होगा। यानी सिर्फ लिपस्टिक स्टेन रह जाएगा जो कि क्यूट लुक देगा।
तो देखा आपने रॉन्ग लिपस्टिक को भी यूज़ करने का स्मार्ट तरीका। कोई भी चीज़ वेस्ट नहीं होती है, बस आपको यूज़ करने के लिए क्रिएटिव होना पड़ेगा।