लिप ब्यूटी निखारने के लिए अब आपको अपग्रेड होने का टाइम है। आप लिप बाम को फिलहाल साइड में रखें और लिप ऑयल को चुनें। लिप ऑयल आपके लिप को ट्रांसफॉर्म करने का काम करता है। यह इसे प्लम्पर और नैचुरल ग्लो देता है। इसे आप रात के स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें।
ब्यूटी इंडस्ट्री में लिप ऑयल खूब पसंद किए जा रहे हैं। लाइवेट फॉर्मूलेशन लोगों को अच्छा लग रहा है, तो साथ ही मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज कमाल की है।
बाम और ग्लॉस जैसी प्रॉपर्टीज़
ये बाम की तरह मॉइस्चराइज़िंग होते हैं और लिप ग्लॉस की तरह शाइनी फिनिश होता है जो कि स्टिकी फील नहीं कराता है। ज़्यादातर लिप ऑयल्स में ट्रीटमेंट होता है, जो कि लिप्स के लिए स्किन केयर बूस्ट करता है। रेग्यूलर ग्लॉस का हैवीनेस इसमें नहीं होता है लेकिन बाम की तरफ फन लुक होता है।
न्यूट्रीशियन देता है
लिप ग्लॉस में वैक्स, बेस का काम करता है, जो ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करता है लेकिन इसका इफेक्ट कम समय के लिए ही होता है जबकि लिप ऑयल, तेल से तैयार किया जाता है। यह आपकी स्किन के अंदर तक जाकर उसे न्यूट्रीशियन देने का काम करता है, लेकिन इसे रात के समय नहीं लगाना चाहिए।
लॉन्ग टाइम के लिए
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप ऑयल यूज़ करें। आप इसे बेस लेयर के रूप में य़ूज़ कर सकते हैं। इसका इफेक्ट लंबे समय तक बना रहता है और लिप्स के मॉइश्चराइज रहने से डेड स्किन प्रॉब्लम भी नहीं होती। इसे आप दिन में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
तो देखा आपने लिप ऑयल का कमाल। चलिए अब जल्दी से अपना मेकअप किट इन लिप ऑयल से अपग्रेड कर लीजिए।