अगर आपको लगता है कि केवल बच्चे ही ज़ू जाना पसंद करते हैं, तो ऐसा नहीं है। बच्चों के साथ बड़ों को भी ज़ू को लेकर एक्साइटमेंट रहता है। भले ही अपनी सिटी के ज़ू को कितनी भी बार विज़िट कर लिया होगा, लेकिन जब भी जाएंगे तो उसी क्रेज से साथ देखेंगे और इसका मज़ा लेंगे। अब आप और आपके बच्चों को ज़ू घूमने का इतना ही शौक हैं तो क्यों न इंडिया के फेमस ज़ू घूम आएं।
इंडिया के कई स्टेट्स के फेमस ज़ू में तरह-तरह के जानवर देखनें को मिलेंगे और हर ज़ू की अपनी खासियत होती है, तभी तो सालभर ज़ू विज़िटर्स की संख्या हमेशा अच्छी खासी रहती है।
यहाँ हम इंडिया के 5 ज़ू के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको एक बार ज़रूर जाना चाहिए।
1. राजीव गांधी ज़ूलॉजिकल पार्क, पुणे
महाराष्ट्र की पुणे सिटी में गए हैं ना! मेरी फेवरेट सिटीज़ में से एक है! यहाँ जाकर अगर राजीव गांधी ज़ूलॉजिकल पार्क नहीं गए, तो कुछ तो अच्छा मिस कर दिया आपने! चलिए कोई बात नहीं, अब चले जाना। इसके प्रीमाइसेस में कात्रज स्नेक पार्क बेहद फेमस है। इसी प्रीमाइसेस में दो दूसरे हिस्सों में ज़ू और एनिमल ऑर्फनेज़ है। रसेल वाइपर, इंडियन रॉक पाइथॉन और किंग कोबरा स्नेक्स की कुछ ऐसी स्पीशीज़ हैं जो ज़ू में दिख जाएगी। आपको व्हाइट टाइगर, बंगाल टाइगर, लेपर्ड और काले हिरण दिख जाएंगे।
2. अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क, चेन्नई
वन्दलूर ज़ू के नाम से पहचाने जाने वाला यह ज़ू 1300 एकज़ में फैला है। यहां आपको 28 से ज्यादा स्पीशीज़ की फिश, ऐम्फिबीअन, रेपटाइल्स, बर्ड्स, इन्सेक्ट्स, मैमल्स देखने को मिलेंगे। यहाँ बार्किंग हीर, ब्लैकबक, सांभर, वुल्फ़, टाइगर, जैगुआर, जैकाल, जिराफ़ जैसे कई जानवर दिखाई देंगे। यहां आपको 56 तरह की बटरफ्लाई भी दिखने को मिल जाएगी।
3. नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क, नई दिल्ली
यह करीब 1350 एनिमल्स का घर है जिसमें दुनियाभर के लगभलग 130 स्पीशीज़ के एनिमल्स और बर्ड्स है। यहाँ ज़ू में विज़िटर्स पैदल घूम सकते हैं या फिर बैटरी ऑपरेटेड व्हिकल रेंट पर ले सकते हैं। यहां के कुछ खास अट्रैक्शन में अफ्रीकन एलिफेंट, गौर, जैगुआर, राइनोसोरस, व्हाइट टाइगर हैं। यहाँ खाने-पीने की चीज़ें आप बाहर से नहीं ले जा सकते हैं।
4. नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, भुवनेश्वर
यह ज़ू-कम-बॉटनिकल गार्डन काफी पुराना है। ये 1960 में एस्टैब्लिश हुआ था और पब्लिक के लिए 1979 में ओपन हुआ था। ओह माय गॉड! फिर तो यहाँ ज़रूर एक बार तो जाना ही चाहिए। वैसे बता दें कि 2009 में यह पहला इंडिया ज़ू था जो वर्ल्ड असोसिएशन ऑफ ज़ू एंड एक्वेरियम का हिस्सा बना था। यहाँ बॉटनिकल गार्डन के पार्ट को सेन्क्चुरी डिक्लेयर किया जा चुका है। आपको पता है नंदनकानन का मतलब क्या है? इसका मतलब है- द गार्डन ऑफ़ हेवन!! वाकई लगता है कि यह हेवन होगा। वैसे यह व्हाइट टाइगर सफारी वाला इंडिया का पहला ज़ू है।
5. मैसूर ज़ू
इसे ऑफिशियल श्री चामराजेंद्र ज़ूलॉजिकल गार्डन के नाम से जाना जाता है। यह मैसूर के सबसे पॉपुलर साइट्स में से एक है। यहाँ आप एनिमल्स की कई स्पीशीज़ देखेंगे जैसे जेबरा, टाइगर, लायन, व्हाइट राइनोसॉरस, एलीफेंट्स, जिराफ। बच्चों के साथ ज़रूर यहाँ जाएं। चामुंडी हिल्स पर पाई जाने वाली 77 एकड़ की करंजी झील से इस ज़ू की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
चलिए! आपको हमने बता दिए 5 शानदार ज़ू कौन से है, जहाँ एक बार तो विज़िट करना ही चाहिए। अब आप पहले कहाँ जाना चाहते हैं, घर में फैमिली के साथ बैठकर पूरी प्लानिंग कर लीजिए!